लुहारिया में सनातन हिन्दू धर्म सभा सोमवार को

भीलवाड़ा समाचार(लुहारिया) जगदीश चन्द्र 05 सितंबर शनिवार।
मांडल उपखंड की लुहारिया पंचायत के पंचमुखी दरबार,भालुणी श्याम-महादेव लुहारिया में 07 सितंबर सोमवार को सनातन हिन्दू धर्म का आयोजन किया जायेगा। पंचमुखी दरबार महंत रामदास त्यागी व हाथीभाटा आश्रम महंत एवं भालुणी श्याम-महादेव मंदिर समिति के आव्हान पर सनातन हिन्दू धर्म सभा का आयोजन होने जा रहा है जिसमें आसपास के संतो , बुद्धिजीवीयों के सानिध्य में प्रवचन सुनने को मिलेगा व धर्म, सेवा ,समाज उत्थान पर विचार -विमर्श किया जायेगा। धर्म सभा की तैयारियां जोरों- शोरों से चल रही है। गांव के सभी लोग धर्म सभा की तैयारियों में जुटे हैं।